Posts

स्ववृत्त लेखन

Image
    स्ववृत्त का अर्थ एवं स्वरूप निजी जीवन एवं व्यक्तित्व से संबंधित महत्त्वपूर्ण एवं उपयोगी सूचनाएँ देना स्ववृत्त लेखन कहलाता है। नौकरी या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन-पत्र लिखते समय , विवाह के लिए अथवा किसी विशेष प्रयोजन , जैसे , किसी पुरस्कार या पदोन्नति आदि के लिए नामांकन पत्र भरते समय स्ववृत्त देने की आवश्यकता होती है। स्ववृत्त वास्तव में अपनी निजी , शैक्षिणिक , कार्य संबंधी एवं इतर योग्यताओं का संक्षिप्त लेखा-जोखा होता है।   स्ववृत्त लिखते समय निम्नलिखित बातों विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि सभी जानकारी स्पष्ट रूप से उसमें आ जाएँ- नाम – सर्वप्रथम साफ अक्षरों में अपना पूरा नाम देखा जाता है। जन्म-तिथि – जन्म-तिथि स्ववृत्त का महत्त्वपूर्ण अंग है। कई बार किसी कार्य के लिए आयु सीमा निर्धारित होती है , तो उसकी पुष्टि के लिए जन्म-तिथि देना अनिवार्य होता है। अन्यथा भी आयु से किसी के अनुभव एवं कार्य करने की क्षमता को आंका जा सकता है। अत: सही जन्म-तिथि देना महत्त्वपूर्ण होता है। माता-पिता का नाम – यदि पिता और/य...